फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा के लिए तिथि जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा की तिथि घोषित
विज्ञापन


बुलंदशहर। डीएवी पीजी कॉलेज एमए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा के लिए तिथि जारी हो गई है। यह परीक्षाएं 17 से 22 दिसंबर तक होंगी। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि एमए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाएं 17 से 22 दिसंबर तक होंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे रहेगा। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को एमए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की हिस्ट्री और पॉलीटिकल साइंस की प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा होगी। इसी तरह 18 दिसंबर को एमए तृतीय सेमेस्टर की इकोनॉमिक्स, 19 दिसंबर को एमए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की हिंदी और अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। इसके अलावा 22 दिसंबर को एमए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की साइकोलॉजी और एमए प्रथम सेमेस्टर की इकोनॉमिक्स विषय की प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा होगी। डॉ. रेनू अग्रवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा में समय पर कॉलेज पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने निर्देश जारी किए हैं कि इस परीक्षा में विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र और परिचय पत्र के साथ निर्धारित यूनिफार्म में ही महाविद्यालय आना हेागा। मोबाइल आदि सामान पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें