फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भटके को सही रास्ता दिखाना सबकी जिम्मेदारी: मौलाना साद

विज्ञापन
विज्ञापन
भटके को सही रास्ता दिखाना सबकी जिम्मेदारी : मौलाना साद
विज्ञापन


सिकंदराबाद। मौलाना साद ने कहा कि इंसानों से मोहब्बत करना उनके साथ खुश अखलाख से पेश आना और भटके हुए लोगों को सही रास्ता दिखाना हर एक इंसान की जिम्मेदारी है। वह रविवार को दरियापुर में आयोजित तब्लीगी इज्तमा में समाज के लोगों का मार्गदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन

इज्तमा में देश के कोने-कोने से लोग पहुंच रहे हैं। रविवार को दूसरे दिन भी लोगों के आने के सिलसिला जारी रहा। इज्तमा में मौलाना साद ने कहा कि जिस खुदा ने हमें पैदा किया है उसके बताए रास्ते पर चलना और इबादत करना ही सच्चा दीन है। इंसान जब तक अपनी मर्जी से जिंदगी बिताता रहेगा दुनिया में भी नाकाम होगा और आखिरत में उसे नाकामी मिलेगी। उन्होंने कहा कि जमातों में निकलकर इंसान दीन को सीखता और सिखाता है। यह इमान को मजबूत करने का रास्ता है। साथ ही इमान को पुख्ता करने के लिए जमातों में निकलने की जरूरत पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह खुदा पूरे आलम का रब है ठीक उसी तरह दुनिया में हर एक इंसान आपस में भाई है। इंसान का कोई भी अमल ऐसा न हो, जिससे दूसरे इंसान को तकलीफ पहुंचे। अल्लाह ऐसे इंसान को पसंद नहीं फरमाता जो किसी को तकलीफ पहुंचाए। उन्होंने कहा कि इज्तमा का उद्देश्य समाज में फैली कुरितियों को समाप्त करना और लोगों को अल्लाह के बताए हुए रास्ते पर चलने के लिए बताना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें