फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि मिलने के बाद भी मार्ग निर्माण को नहीं हुआ टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
राशि मिलने के बाद भी मार्ग निर्माण के लिए नहीं हुआ टेंडर
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर की मामन चुंगी से लेकर लेकर ठंडी प्याऊ तक हाइवे को जोड़ने वाला मार्ग काफी समय से बदहाल है। इससे क्षेत्र के करीब 20 गांवों की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग के निर्माण के लिए अब धनराशि भी जारी हो चुकी है। बावजूद इसके अभी तक टेंडर न होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इसकी शिकायत डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजी गई है।
विज्ञापन

गांव नीमखेड़ा निवासी रविंद्र सिंह जाटव ने बृहस्पतिवार को डीएम अनुज कुमार झा को मुख्यमंत्री के नाम शिकायत सौंपा। पत्र में रविंद्र ने लिखा है कि मामन चुंगी से लेकर ठंडी प्याऊ तक हाइवे को जोड़ने वाले 6.5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर करीब 20 गांव पड़ते हैं। यह मार्ग पिछले काफी समय से बदहाल है। इससे लोगों के साथ वाहन चालकों आदि को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग के निर्माण के लिए काफी समय पहले 13 करोड़ की धनराशि भी जारी हो चुकी है। इसका निर्माण करवाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। इस राशि से मार्ग निर्माण के अलावा मार्ग का चौड़ीकरण भी किया जाना है। अभी तक विभागीय अधिकारियों की ओर से निर्माण का टेंडर जारी नहीं किया गया है। रविंद्र का आरोप है कि विभागीय अधिकारी मार्ग के निर्माण को लेकर रुचि नहीं ले रहे हैं। कई बार टेंडर निरस्त हो चुके हैं। मार्ग का निर्माण शुरू नहीं होने से क्षेत्र की जनता में रोष है और अब इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। यदि जल्द ही मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्र के 20 गांवों के ग्रामीण और विद्यार्थी धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वहीं, दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग के एसई इंजीनियर अजय सिंह का कहना है कि मार्ग निर्माण के टेंडर जारी करने की तैयारी की जा रही है। दिसंबर माह तक टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। क्षेत्र की जनता की परेशानी को जल्द दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें