फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों ने दो माह बाद भी नहीं दी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारियों ने दो माह बाद भी नहीं दी रिपोर्ट
विज्ञापन


बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में शौचालयों की करीब दो माह पहले मांगी गई रिपोर्ट अभी तक खंड शिक्षा अधिकारी नहीं दे पाए हैं। यह रिपोर्ट बीएसए ने मांगी थी। बीएसए ने एक बार फिर रिपोर्ट देने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी है कि इस बार लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों शासन और बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में संचालित परिषदीय स्कूलों के शौचालयों को सही कराने के साथ जरूरत वाले स्कूलों में शौचालय बनवाने के निर्देश जारी किए थे। इस पर बीएसए ने करीब दो माह पहले सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वह अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों के शौचालयों की रिपोर्ट तैयार कर दें। इतना समय बीत जाने के बाद भी अभी तक एक भी खंड शिक्षा अधिकारी रिपोर्ट नहीं दे सका है। इस पर बीएसए ने एक बार फिर खंड शिक्षा अधिकारियों को एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दी है कि इस बार लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि शौचालय संबंधी रिपोर्ट देने में खंड शिक्षा अधिकारियों ने लापरवाही बरती है। इस पर उन्हें एक सप्ताह का और समय देते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें