फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सावधान: जिले में पहुंचा नकली डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पहुंचा नकली डीएपी, दुकान से पकड़े 25 बोरे
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में नकली डीएपी पहुंच गया है। इसलिए किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है। जिला कृषि अधिकारी ने बीबीनगर क्षेत्र के एक गांव में छापा मारकर 25 बोरे नकली डीएपी बरामद किया है। डीएम के आदेश पर नकली डीएपी बेचने वाले के खिलाफ थाना बीबीनगर में एफआईआर भी दर्ज हो गई है।
इस बार जिले में डीएपी और यूरिया की कमी नहीं है। कृषि विभाग के अफसर लगातार किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ सरकार लाइसेंसी दुकानों पर बेची जा रही डीएपी आदि पर भी नजर रखे हुए है। इसी बीच शनिवार को सूचना मिली कि बीबीनगर क्षेत्र के गांव पोटा कबूलपुर में नकली डीएपी बेची जा रही है। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापा मारा तो वहां से 25 बोरे नकली डीएपी के बरामद किए। साथ ही उसका सैंपल भरा, जिसे जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा। नकली डीएपी को कब्जे में लेने के बाद डीएम अनुज कुमार के आदेश पर खाद बेचने वाले इसी गांव के अंकित राजपूत के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के नियमों का उल्लंघन करने पर एफआईआर दर्ज करवा दी है। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अंकित राजपूत की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान
गांव पोटा कबूलपुर में मै. ओम सांई बीज भंडार नाम से दुकान बिना लाइसेंस चल रही थी। छापामार कार्रवाई के दौरान दुकान पर बेचा जा रहा गेहूं का बीज भी कब्जे मेें ले लिया है। साथ ही पता किया जा रहा है कि यह दुकान कब से चल रही है।

हापुड़ से आ रहा नकली डीएपी
गांव पोटा कबूलपुर में पकड़ा गया नकली डीएपी हापुड़ से आ रहा था। जांच में पाया गया है कि रोजाना दुकानदार 25 बोरे नकली डीएपी के हापुड़ से मंगवाकर किसानों को बेच रहा था। विभाग ने अब अपनी जांच का दायरा बढ़ाने के साथ जिले में नकली डीपीए का पता लगाने की दिशा में जाल बिछा दिया है।
विज्ञापन


कोट्
गांव पोटा कबूलपुर में पकड़े गए नकली डीएपी ने साबित कर दिया है कि जिले में नकली डीएपी बेचा जा रहा है। आरोपी दुकानदार के खिलाफ थाना बीबीनगर में एफआईआर दर्ज करवाने के साथ ही नकली डीएपी बेचने वालों की तलाश के लिए विभागीय अफसरों को सख्त आदेश दे दिए हैं। - अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें