फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म: आज से शुरू होगी वेव शुगर मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंतजार खत्म : आज से शुरू होगी वेव शुगर मिल
विज्ञापन

बुलंदशहर। लंबे समय से वेव शुगर मिल के चलने का इंतजार करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। उनका यह इंतजार रविवार को मिलने चलने के साथ ही खत्म हो जाएगा। मिल चलाने के लिए अफसरों ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

नगर की शुगर मिल को बसपा की सरकार में मात्र 28 करोड़ रुपये में वेव ग्रुप को बेच दिया गया था। शुरूआत से इस मिल को चलाने के लिए तरह-तरह की बहाने बाजी चलने लगी। साथ ही शासन की सख्ती और किसानों की मांग को लेकर शुरूआत में मिल चली। इसके बाद दो साल मिल बंद रही। इसके लिए मिल प्रबंधन ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से मिले नोटिस का बहाना बनाया। पिछले साल किसानों ने मिल चलाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। इस पर शासन ने मिल को चलाने के आदेश दिए थे। मिल देरी से चली थी, लेकिन चलने पर किसानों ने राहत की सांस ली थी। इस बार भी मिल प्रबंधन चलाने के मूड़ में नहीं था। इसी कारण समय पर मरम्मत आदि का काम नहीं करवाया। शासन को भी मिल न चलाने का नोटिस दिया गया था। शासन ने नोटिस को वापस करते हुए मिल चलाने के आदेश दिए थे। इस पर मरम्मत कार्य में तेजी आई और अब जाकर यह काम पूरा हुआ है। मिल अफसरों का कहना है कि मिल रविवार को चल रही है। गन्ना क्रय केंद्रों पर तोल शुरू हो गई है। किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यहां बताते चले कि मिल को गन्ना खरीद के लिए 28 क्रय केंद्र दिए गए हैं। साथ ही 53.06 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य दिया है। इस मिल से करीब 15 हजार किसान जुड़े हुए हैं। मिल चलने की सूचना और गन्ना खरीद शुरू होने पर किसानों ने भी राहत की सांस ली है। मिल के महाप्रबंधक बीएस चौहान ने बताया कि वेव शुगर मिल में रविवार को गन्ना पेराई सत्र शुरू हो रहा है। इसके लिए मिल ने लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। उन्होंने दावा किया कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही मिल लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें