फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ मेें दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

स्याना। चेकिंग के दौरान कार सवार बदमाशों ने बैरियर तोड़ कर पुलिस पर फायर कर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश भागने में सफल रहे जबकि दो को कार सहित पुलिस टीम ने दबोच लिया। पकड़े गये बदमाशों से चाकू व तमंचा भी बरामद हुआ है। शनिवार दोपहर चिंगरावठी पुलिस चौकी पर एसएसआई आनंदवीर सिंह व एसआई राज बहादुर सिंह चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान स्याना की ओर से आ रही स्कार्पियो गाड़ी को जब रोकने का प्रयास किया गया तो कार चालक ने बैरियर में टक्कर मारकर गाड़ी को भगा दिया। इस दौरान कार सवार एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने कार सवार एक बदमाश नाजिम निवासी औरंगाबाद व साबिर निवासी बरौली वासुदेवपुर को कार सहित धर दबोचा। जबकि दो कार सवार बदमाश भागने में सफल रहे। कोतवाल सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गये बदमाश शातिर किस्म के हैं। उन पर बहादुरगढ़, औरंगाबाद आदि थाना क्षेत्रों में लूट व हत्या के मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बदमाश कई घटनाओं में वांछित चल रहे हैं। इन दोनों बदमाशों के पास से गत 14 अक्टूबर को स्याना-बीबीनगर रोड पर मां-बेटे के साथ हुई लूट की धनराशि भी बरामद हो गई। नाजिम के पास से पांच हजार रुपये की नकदी व तमंचा तथा साबिर के साथ लूटे गये 4500 रुपये व चाकू भी बरामद हुआ है। पकडे़ गये बदमाशों की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें