फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के जन्म पर अब मिठाई खिलाएंगे पोस्टमैन, भेजेगे बधाई पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों के जन्म पर अब मिठाई खिलाएंगे पोस्टमैन, भेजेंगे बधाई पत्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेटियों के लिए केंद्र सरकार जल्द नई पहल शुरू करने जा रही है। अब घर में बेटी के जन्म होने पर डाक विभाग से मिठाई के अलावा बधाई पत्र भी भेजा जाएगा। बेटियों के चिन्हांकन के लिए केंद्र सरकार की पहल पर पोस्टमैन के अलावा स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राम प्रधानों की भी मदद ली जाएगी। सुकन्या योजना को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में जल्द ही इस योजना का शुभारंभ होगा।
बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत डाक विभाग जल्द एक नई योजना का शुभारंभ करने जा रहा है। अब डाकिया घरों में चिट्ठी (पत्र) देने के साथ अपने क्षेत्रों में होने वाली बेटियों की भी जानकारी रखेंगे। बेटियों की जानकारी के लिए डाक विभाग स्वास्थ्य विभाग के अलावा ग्राम प्रधान एवं सभासद से लगातार संपर्क में भी रहेंगे। साथ ही महीने के अंत में क्षेत्र में होने वाली बच्चियों की सूची बनाकर उच्च अधिकारी को देंगे। इसके बाद डाक विभाग के कर्मचारी जन्मी बेटियों के घर जाकर माता-पिता को बुके देकर सम्मानित करेंगे। साथ ही उनका मुंह भी मीठा कराकर उन्हें सुकन्या योजना की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


बेटी के जन्म पर खोला जाएगा खाता
नई योजना में बेटी के जन्म पर डाकघर में बेटी के नाम से खाता खोला जाएगा। इससे सुकन्या योजना के लिए एक-एक कर बेटियों की संख्या बढ़ती जाएगी। जिसमें परिजन साल में न्यूनतम 250 रुपये आठ साल तक खाते में जमा करेंगे। बेटी के 18 साल की उम्र पूरी होने पर पहली किश्त और 21 वर्ष की उम्र पूरी होने पर दूसरी किश्त के की धनराशि खाते से निकाली जा सकेगी।

लगाए जाएंगे पोस्टमैन और जीडीएस
केंद्र सरकार की इस नई योजना को सफल बनाने के लिए पोस्टमैन के अलावा ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) को भी लगाया जाएगा। कार्यालय में काम करने के बाद डाक सेवक संबंधित विभाग या क्षेत्र में जाकर जन्मी बेटियों की जानकारी एकत्र करेंगे।
विज्ञापन

कोट--
केंद्र सरकार ने योजना की शुरुआत कर दी है। अभी बड़े महानगरों में योजना लागू की गई है। जल्द ही सभी जगह इस योजना को लागू करने की तैयारी की जा रही है। केंद्र सरकार से आदेश मिलने पर जिले में भी इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। - केएस यादव, डाक अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें