फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

बुलंदशहर। अहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को उसके ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता पिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी 18 नवंबर 2017 को अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। शादी में काफी दान दहेज भी दिया था, लेकिन आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज के रूप में एक कार व दो लाख रुपये की नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़ित की पुत्री का उत्पीड़न किया जा रहा था। इस दौरान पुत्री ने एक बेटी व एक बेटे को भी जन्म दिया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ससुरालीजन अपनी मांगो पर डटे रहे। बीते 24 अक्तूबर को उसकी पुत्री के साथ उसके पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाए, पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने जब सास से शिकायत की तो उसने भी अपने बेटे का पक्ष लेते हुए पीड़ित की पुत्री को मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना पुलिस के मामले में कोई कार्रवाई न करने पर पीड़ित पिता ने अब एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें