फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली में गंदगी को लेकर भिड़े दो पक्ष, चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
नाली में गंदगी को लेकर भिड़े दो पक्ष, चले लाठी-डंडे
विज्ञापन

- एक पक्ष ने पड़ोसी पर लगाया नाली में जानबूझकर गंदगी डालने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा में दो पक्षों के बीच नाली में गंदगी को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और एक युवक को मामूली चोटें आईं। मामले में दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों ने पुलिस के सामने फैसला करा दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी एक पक्ष का आरोप था कि पड़ोस में रहने वाला दूसरा पक्ष घर की गंदगी को नाली में बहा देता है। जिससे नाली चोक हो जाती है, और उनके घर के बाहर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। प्रथम पक्ष का कहना था कि कई बार मामले में दूसरे पक्ष से शिकायत की गई थी, लेकिन आरोपी पक्ष जानबूझकर गंदगी फैलाता है। बुधवार सुबह इसी बाबत दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर फैंटम पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों ने मौके पर ही फैसला करा दिया। हालांकि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें