फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियां में झुलसी महिला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियां में झुलसी महिला, गंभीर
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा में रविवार रात एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस अभी तक मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा निवासी कुछ लोग रविवार देर रात सविता पत्नी ईश्वरचंद को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। महिला काफी गंभीर हालत में झुलसी हुई थी, उसके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को पूछताछ में बताया कि महिला रविवार रात घर पर रसोई में खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक उसकी साड़ी में आग लग गई। महिला के शोर मचाने पर आग पर काबू पाया, जिसमें पीड़ित महिला के पति भी आग बुझाने के चक्कर में मामूली रूप से झुलस गए। महिला को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों की मानें तो महिला करीब 45 प्रतिशत तक झुलस गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। वहीं, नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें