फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूपशहर गंगा मेले का आज होगा शुभारंभ, तैयारियां पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर गंगा मेले का शुभारंभ आज
विज्ञापन


बुलंदशहर/अनूपशहर/अहार। कार्तिक गंगा स्नान को लेकर जिले के गंगाघाट गुलजार हो गए हैं। मेले में दुकानें सज चुकी है। अनूपशहर में मंगलवार को कार्तिक मेले का शुभारंभ होगा। इससे पूर्व गंगा के किनारे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व स्नान से सबंधित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं।
जिले में छोटी काशी के नाम से जाने वाले वाले कस्बा अनूपशहर में गंगा स्नान पर श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक रहती है। मंगलवार से श्रद्धालु यहां आने शुरू हो जाएंगे। मेले को लेकर प्रशासन और नगर पालिका ने अपनी-अपनी तैयारी पूरी कर ली है। नगर पालिकाध्यक्ष के अनुसार कार्तिक मेले का शुभारंभ मंगलवार दोपहर दो बजे बसपा के पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह व बसपा नेता देवेंद्र भारद्वाज द्वारा संयुक्त रुप से गंगा पूजन कर किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन


मीना बाजार और झूले रहेंगे आकर्षण का केंद्र
जानकारी के अनुसार अनूपशहर गंगा घाट पर महिला संबंधी सामान के लिए मदार गेट पर मीना बाजार बनाया गया है। जबकि शिवचौक से लेकर अलीगढ़ बस अड्डे तक झूले, बच्चों के लिए खेलने के सामान की दुकानें, फूड जोन एवं कपड़े आदि दुकानों के साथ प्रसाद की दुकान लग गई है।

नालों को पाटकर बनाया रास्ता
पालिका प्रशासन द्वारा गंगा क्षेत्र में आने वाले अस्थाई रास्तों पर निर्माण कर गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। वहीं, नालों को पाट दिया गया है। जिससे भीड़ के समय श्रद्धालु न गिरे। साथ ही मंख्य स्नान क्षेत्र गंगा पुल रेती में घाट तैयार कर दिए गए है।

24 घंटे उपलब्ध रहेगी स्वास्थ्य सेवा
सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि गंगा घाट पर अस्थाई अस्पताल खोल दिया गया है। चिकित्सकों की टीम तैनात करने के साथ एंबुलेंस की भी व्यवस्था कर दी गई है। जिससे गंभीर मरीज को नजदीक ी या जिला अस्पताल लाया जा सके।
विज्ञापन


अन्य गंगाघाट भी हुए गुलजार
अहार क्षेत्र के सिद्धबाबा गंगा घाट, अवंतिका देवी मंदिर के साथ ही माड़ू घाट, कर्णवास, राजघाट और नरौरा में रामघाट आदि घाटों पर भी मेला लगना शुरू हो गया हैं। बृहस्पतिवार से सभी गंगाघाट श्रद्धालुओं के आगमन से गुलजार हो जाएंगे। एसएसपी केबी सिंह ने बताया कि गंगा स्नान को लेकर गंगा क्षेत्र में आने वाले सभी थानाध्यक्ष और थाना प्रभारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दे दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें