खुर्जा ब्लॉक प्रमुख मोहित चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित
खुर्जा। राजनीतिक खींचतान के बीच समाजवादी पार्टी से खुर्जा ब्लॉक प्रमुख को अपनी कुर्सी गवानी पड़ गई है। सोमवार ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। एसडीएम ने अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद संबंधी मामले पर रिपोर्ट तैयार करके डीएम को भेज दी है।
मोहित चौधरी को समाजवादी पार्टी से ब्लाक प्रमुख चुना गया था, लेकिन इस वर्ष अप्रैल में भी उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बीडीसी सदस्य लामबंद हुए थे, लेकिन उस समय अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। अब बीडीसी सदस्य विनोद चौधरी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इसके लिए सोमवार को खुर्जा जंक्शन मार्ग स्थित ब्लाक पर अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराई गई। इसमें कुल 121 बीडीसी सदस्यों में से 69 सदस्य अविश्वास प्रस्ताव प्रक्रिया में शामिल हुए। इनमें से 63 सदस्यों ने मोहित चौधरी के खिलाफ मतदान किया, जबकि छह सदस्य नेपक्ष में वोट दिया। एसडीएम खुर्जा सदानंद गुप्ता ने वीडियो रिकार्डिंग व भारी पुलिस बल की मौजूदगी मतदान कराया। इसके बाद परिणाम घोषित हुए मोहित चौधरी पक्ष को खासी निराश हाथ लगी। एसडीएम ने बताया कि खुर्जा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ है, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दी जाएगी।