फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग के चलते युवती ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम-प्रसंग के चलते युवती ने खाया जहर
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ला निवासी युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। युवती को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती नगर के एक डिग्री कालेज की छात्रा है। बताया गया कि युवती का उसके कालेज में ही पढ़ने वाले एक युवक से प्रेेम प्रसंग चल रहा है। दोनों शादी भी करना चाहते हैं। युवक-युवती के परिजनों को भी दोनों के इस रिश्ते के बारे में जानकारी है। युवक के परिजन इस रिश्ते को स्वीकार कर रहे थे, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। इस बात को लेकर युवती का अपने परिजनों से आए दिन विवाद भी रहता था। बताया गया कि शनिवार को बाजार में युवती के परिजनों ने उसे उक्त युवक के साथ देख लिया था। जिसके बाद परिजनों ने इसका विरोध किया था। घर पर पहुंचकर युवती का फिर से अपने परिजनों से विवाद हुआ और उसने अपने कमरे में जाकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवती की हालत में फिलहाल सुधार बताया जा रहा है। वहीं, नगर कोतवाली पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें