बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में ताजपुर गांव के निकट सोमवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर के निकट स्थित मेरठ-खुर्जा ट्रैक पर सोमवार शाम लोगों ने एक शव पड़ा हुआ देखा।
बताया गया कि युवक कहीं बाहर का रहने वाला है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं लग सका। उसकी जेब से भी कोई कागजात बरामद नहीं हुआ है, जिससे कि उसकी शिनाख्त की जा सके।
देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। माना जा रहा है कि युवक ट्रेन से गिरने के बाद उसकी चपेट में आया है, जिससे उसकी मौत हो गई है।