फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी को ले जाए जा रहे सिलेंडर से भरी गाड़ी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाबाजारी को जा रहे सिलेंडर से भरी गाड़ी पकड़ी
विज्ञापन


बुलंदशहर। त्योहारी सीजन आते ही घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी होने लगी है। आपूर्ति विभाग ने सोमवार को बंदी के दौरान कालाबाजारी को ले जाए जा रहे 40 गैस सिलेंडर पकड़े । यह सिलेंडर एक गैस एजेंसी के थे और जांच में एजेंसी संचालक ने सहयोग नहीं किया। इसके चलते अब विभागीय अफसर एजेंसी संचालक पर आगामी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि सोमवार को बंदी थी और इस दिन कोई भी एजेंसी सिलेंडर की सप्लाई नहीं करती है। उन्हें सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में सिलेंडर भरकर सिकंदराबाद कालाबाजारी को ले जाए जा रहे हैं। जब उन्होंने विभागीय अफसरों को मौके पर भेजा तो शिकायत सही पाई गई। गाड़ी चालक के पास सिलेंडर सप्लाई करने संबंधी कागज नहीं मिले और उसने बताया कि यह सिलेंडर गांव बराल क्षेत्र की एक गैस एजेंसी के हैं। उन्होंने पूरी जांच-पड़ताल के लिए अफसरों को गैस एजेंसी पर जांच के लिए भेजा। एजेंसी संचालक को भी मौके पर बुलाया। मगर, एजेंसी संचालक ने जांच में सहयोग नहीं किया। उसने स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखाया और गाड़ी में ले जाए जा रहे सिलेंडर के संबंध में भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। इससे साफ हो गया कि ले जाए जा रहे 40 घरेलू गैस सिलेंडर को कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। केबी सिंह ने बताया कि एजेंसी संचालक के खिलाफ आगामी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। कार्रवाई की फाइल लगभग तैयार हो गई है और उसे आगामी आदेश के लिए डीएम के पास भेजा जाएगा। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी इस तरह की कालाबाजारी का मामला सामने आता है तो कार्रवाई निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें