फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी पढ़ाई के साथ अर्द्धवार्षिक परीक्षा देंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरी पढ़ाई के साथ अर्द्धवार्षिक परीक्षा देंगे छात्र
विज्ञापन


बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथि जारी हो गई है। मगर, अभी तक स्कूलों में पूरी किताब नहीं पहुंची है। इस वजह से बच्चों का सिलेबस पूरा नहीं हुआ और वे पढ़ाई से वंचित रह गए। ऐसे में छात्र अधूरी पढ़ाई के साथ परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चाें की शिक्षा आदि योजनाओं पर सरकार पानी की तरह पैसा बहाती है। मगर, फिर भी हर वर्ष की भांति इस बार भी स्कूलों में किताबें समय पर नहीं पहुंचीं। शुरूआत में बच्चों ने पुरानी किताबों का सहारा लिया। रही-सही कसर विभागीय अफसरों ने पूरी कर दी। जो किताब जिले में पहुंची, वह भी समय पर स्कूल नहीं पहुंच र्पाइं। इस कार्य में शिक्षकों की अनदेखी भी सामने आई है। पिछले दिनों डीएम अनुज कुमार झा ने मामला संज्ञान में आने पर विभागीय अफसरों को फटकार लगाते हुए सभी किताब स्कूलों में पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके बाद ही शेष किताब स्कूलों में पहुंचना शुरू हुईं और यह कार्य अभी तक जारी है। वहीं, शासन ने 26 अक्तूबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षा करवाने के लिए आदेश दिए थे, लेकिन परीक्षा समय पर शुरू नहीं हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार का कहना है कि स्कूलों में पूरी किताब पहुंच गई हैं। अर्द्धवार्षिक परीक्षा एक नवंबर से 10 नवंबर तक होगी। इसके लिए सभी तैयारी कर ली हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा में कक्षा दो से आठवीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें