फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह बाद भी अपहृत किशोरी का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह बाद भी अपहृत किशोरी का सुराग नहीं
विज्ञापन


बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से करीब डेढ़ माह पूर्व अपहृत हुई किशोरी का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है और न ही आरोपी युवक को ही दबोचा गया है। वहीं आरोपी के परिजन पीड़ित परिवार को किशोरी को ढूंढने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

खुर्जा नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उसने अपने रिश्तेदार की पुत्री को गोद ले रखा था। वर्तमान में वह 14 वर्ष की है। पीड़िता का कहना है कि बीते सात अक्तूबर को उनकी भतीजी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था। तीन दिन बाद 10 अक्तूबर को पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पीड़िता की बरामदगी की मांग की थी। 11 अक्तूबर को पीड़ित परिजनों को जानकारी हुई कि उनकी बेटी को बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक राहुल बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के घर जाकर पूछताछ की थी, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला था। मामले को डेढ़ माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक न तो आरोपी को दबोच सकी है और न ही किशोरी को बरामद कर सकी है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को किशोरी को बरामद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें