फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षकों को बोर्ड परीक्षा को मिला पारिश्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्ष निरीक्षकों को बोर्ड परीक्षा का पारिश्रमिक मिला
विज्ञापन


बुलंदशहर। लंबे इंतजार के बाद वर्ष 2015-16 और 17 में बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी देने वाले कक्ष निरीक्षकों का पारिश्रमिक मिल गया है। कक्ष निरीक्षकों को इस पारिश्रमिक का वितरण भी शुरू हो गया है। वहीं, दूसरी ओर वर्ष 2017-18 के पारिश्रमिक की अफसरों ने डिमांड भेज दी है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी देने वाले कक्ष निरीक्षकों को पारिश्रमिक मिलता है। कक्ष निरीक्षक वर्ष 2015-16 और 17 में बोर्ड परीक्षा के पारिश्रमिक मिलने का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इसके लिए वह विभागीय अफसरों से लगातार संपर्क में थे। उनका यह भी आरोप रहा कि विभागीय अफसर पारिश्रमिक की रिमांड नहीं भेज रहे हैं। इसी बीच अब उनका पारिश्रमिक मिल गया है। जल्द ही कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी देने वाले अध्यापकों को वर्ष 2015-16 और 17 में बोर्ड परीक्षा का पारिश्रमिक मिल जाएगा। वहीं, दूसरी ओर अफसरों का कहना है कि वर्ष 2017-18 में बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी देने वाले कक्ष निरीक्षकों के पारिश्रमिक की 26 लाख रुपये की रिमांड भेज दी है। संभावना जताई जा रही है कि यह पारिश्रमिक इस बार बोर्ड परीक्षा से पहले प्राप्त हो जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि वर्ष 2015-16 और 17 में बोर्ड परीक्षा का पारिश्रमिक प्राप्त हो गया है। इसका वितरण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें