बीबीनगर। स्यान, हिंगवाड़ा, बाहपुर व कुचेसर मार्ग पर शहीद मूर्ति से बीहटा आबादी होते हुए दुर्गा देवी इंटर कॉलेज तक के मार्ग का नवनिर्माण होगा। इस 1.900 किलोमीटर वाले इस मार्ग पर 1.54 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राहुल कुमार ने बताया कि मार्ग के नवनिर्माण के लिए राशि जारी कर दी गई है और जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा। इसके नवनिर्माण से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। बताया गया कि यह मार्ग पिछले काफी समय से जर्जर हाल होने से लोगों खासकर वाहन चालकों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इससे निजात दिलाने के लिए क्षेत्र के लोग लगातार अधिकारियों व माननियों से भी निजात दिलाने की मांग कर रहे थे। लोगों की इस मांग पर मार्ग के नवनिर्माण के लिए शासन से स्वीकृति प्रदान करने के साथ राशि भी जारी कर दी गई है।