खुर्जा जंक्शन। कोलकाता से चलकर कालका जंक्शन जाने वाली हावड़ा कालका मेल मंगलवार को खुर्जा जंक्शन पर तीन घंटे देरी से आई। इसके अलावा पुरानी दिल्ली से चलकर टूंडला जाने वाली टीएडी पैसेंजर ट्रेन दो घंटे, नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, अलीपुरद्वार से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई। संवाद