फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को दी तीन तलाक की धमकी, घर से निकाला

विज्ञापन
demo
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ तीन तलाक की धमकी देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली मुख्य याचिकाकर्ता डॉ. समीना के साथ पीड़िता ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई हैै।

विज्ञापन


कांशीराम आवास, टाडा-1 निवासी महिला नाजरीन ने शनिवार शाम बताया कि उसकी शादी छह माह पूर्व दिल्ली निवासी एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करने लगा और अन्य लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने गला। उसके मना करने पर आरोपी ने उसके भाइयों औैर रिश्तेदारों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

पीड़िता का आरोप है कि पति ने तीन तलाक की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया। डॉ. समीना ने मामले में पुलिस से उचिक कार्रवाई की मांग की है। वहीं, देहात कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें