फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी की निर्मलता के लिए अविरलता जरूरी : राजेन्द्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगा नदी की निर्मलता के लिए अविरलता जरूरी : राजेन्द्र सिंह
नरौरा। मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित जल पुरुष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि गंगा नदी की निर्मलता नदी की अविरलता से ही संभव है। नदी की अविरलता उसमें मौजूद जलीय जीवों के संरक्षण से ही होगा। गंगा झाडू लगाकर साफ नहीं होगी, बल्कि नदी की सफाई करने वाले जलीय जीवों को नदी में जीवन जीने के लिए पूरा अवसर मिलना चाहिए।
गंगा सद्भावना यात्रा लेकर नरवर गंगाघाट पहुंचे राजेन्द्र सिंह ने कहा कि गंगा को मां कहते हुए भी लोग कमाई करने का भाव बना लिया है। सफाई के तमाम प्रोजक्ट के बावजूद गंगा पहले से और अधिक मैली हो गई है। नदी के इकोलॉजिकल फ्लो को सिक्योर रखने के लिए कानून बनना चाहिए। गंगा की निर्मलता के लिए सभी धर्मों के लोगों को आगे आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गंगा की दुर्दशा को लेकर प्रो. जीडी अग्रवाल उर्फ सानंद महाराज 22 जून से हरिद्वार में केवल गंगा जल लेकर उपवास पर हैं। जो 9 अक्टूबर से जल ग्रहण करना भी बंद कर रहे हैं। गंगा की निर्मलता के लिए उनके इस तप में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गोमुख से गंगा सागर तक सद्भावना यात्रा निकाली जा रही है। इसमें आम लोगों को जोड़ना है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मदन वशिष्ठ, नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ, डॉ जगदीश चौधरी, सुबोधनंदन शर्मा, जितेन्द्र पांडेय, राजा मंडल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें