फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी भी सैकड़ों घर हैं बिजली कनेक्शन विहीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी भी सैकड़ों घर हैं बिजली कनेक्शन विहीन
विज्ञापन

बुलंदशहर। आजादी के करीब 70 साल बाद भी ग्रामीणों के घर बिजली नहीं पहुंची है। जिसका खुलासा डाक विभाग द्वारा किए जा रहे सर्वे से हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा डाक विभाग को सर्वे करने की अहम जिम्मेदारी दी गई थी। डाक कर्मियों द्वारा 50 फीसदी से अधिक गांवों का सर्वे पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी गरीबी रेखा के नीचे एवं गरीबी रेखा से ऊपर जीवन निर्वाह करने वाले परिवार बिना विद्युत कनेक्शन के रह रहे है। कई योजनाओं के बाद भी गरीबों को विद्युत कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। साथ ही अफसरों द्वारा गलत रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी गई। ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत कनेक्शन की सत्यता जांचने के लिए केंद्र सरकार के आदेश पर शासन द्वारा डाक विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। शासन से आदेश मिलने पर डाकिया घर-घर जाकर सर्वे करने में जुटे हुए है। डाक अधीक्षक केएस यादव ने बताया कि केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना’ के अंतर्गत सभी को बिजली मुहैया कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के दौरान अधिकांश घरों में कनेक्शन न होने की रिपोर्ट मिली है। सर्वे पूर्ण होने पर रिपोर्ट बनाकर शासन के साथ-साथ केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। बताया कि केंद्र सरकार 31 दिसंबर तक हर घर में बिजली पहुंचाने के लिए डाक विभाग को जिम्मेदारी सौपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें