फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष और ईओ की तकरार में फंसे 3 करोड़ के कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष और ईओ की तकरार में फंसे तीन करोड़ के कार्य
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ के आपसी मतभेदों के चलते शहर का विकास पटरी से उतर गया है। बोर्ड बैठक में स्वीकृति के बाद भी अभी तक तीन करोड़ रुपये के विकास कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सके हैं। शनिवार को पालिका दफ्तर परिसर में पालिका अध्यक्ष और ईओ के बीच जमकर नोकझोंक हुई। दोनों ओर से एक दूसरे पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया गया।
22 सितंबर को नगर पालिका की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। बोर्ड बैठक के आयोजन के बाद से अभी तक स्वीकृति मिले कार्य जमीन पर नहीं उतर सके हैं। बताया जा रहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ के बीच आपसी सामंजस्य की कमी के चलते विकास कार्य अटके पड़े हैं। शनिवार को दफ्तर परिसर में दोनों के बीच तालमेल की कमी को दूर करने के लिए कुछ नगर पालिका सभासदों ने वार्ता करानी चाही, लेकिन वार्ता पूरी तरह से विफल रही। पालिका अध्यक्ष और ईओ द्वारा एक दूसरे पर विकास कार्यों में बाधा बनने का आरोप लगाया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। हालांकि बैठक पूरी तरह से बेनतीजा रही। ईओ ने साफ शब्दों में कह दिया कि बिना मानकों के पूरा किए कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा। जबकि पालिका अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अफसर जानबूझकर फाइलों को पास करने मेें देरी कर रहे हैं। बहरहाल जो भी है, दोनों के बीच आपसी सामंजस्य की कमी के चलते शहर के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इन ठेकों को लेकर विवाद
एक हजार एलईडी लाइटें खरीदना: नगर पालिका द्वारा एक हजार एलईडी लाइटें खरीदने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत किया गया था। जिसके बाद से अभी तक एलईडी लाइट खरीदने की अनुमति नहीं दी गई है।
संविदा सफाई कर्मचारियों का टेंडर
नगर पालिका में 200 संविदा सफाई कर्मचारियों के टेंडर को भी आज तक स्वीकृति नहीं दी गई है। जबकि सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते शहर में गंदगी के ढेर लगे पड़े हैं।
बिजली कर्मचारियों का टेंडर
बिजली कर्मचारियों व 30 संविदा वाहन चालकों के लिए निकाला गया टेंडर भी अभी तक लंबित पड़ा है। निविदादाता ठेकेदार ने अफसरों पर अवैध रूप से द्वितीय निविदादाता को टेंडर देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। जिसकी जांच अभी लंबित पड़ी है।
विज्ञापन

कोट-
जानबूझकर विकास कार्यों की फाइलों को अटकाया जा रहा है। इसके लिए कई बार पत्र लिखा जा चुका है। - मनोज गर्ग, अध्यक्ष, नगर पालिका

विकास कार्यों की फाइलें मानक पूरे नहीं कर रहीं हैं। जिसके चलते फाइलों को पास नहीं किया गया है। मानक पूरे करते ही फाइलों को आगे बढ़ा दिया जाएगा। - एके सिंह, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें