फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन अधिग्रहण मामले में डीएम से मिले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन अधिग्रहण मामले में डीएम से मिले किसान
विज्ञापन


बुलंदशहर। यूपीएसआईडीसी द्वारा जमीन अधिग्रहण और किसानों के बीच चल रही तकरार को लेकर शुक्रवार को किसानों ने डीएम से वार्ता की। हालांकि वार्ता के दौरान किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे, जिसके बाद अब किसान यूपीएसआईडीसी के उच्चाधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे।
विज्ञापन

सिकंदराबाद क्षेत्र में वर्ष 1998 में यूपीएसआईडीसी प्रोजेक्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया था। गत दिनों जब टीम जमीन पर कब्जा लेने के लिए पहुंची तो किसानों ने चार गुना मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों की मांग है कि सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाए, साथ ही मुआवजा न देने की दशा में खसरा व खतौनी में उनके नाम दोबारा से दर्ज किए जाएं। शुक्रवार को किसान नेता अजीत दौला के नेतृत्व में किसानों ने यूपीएसआईडीसी के सचिव संतोष कुमार यादव व डीएम से वार्ता की। वार्ता में आपसी सहमति न बनने पर अब किसान यूपीएसआईडीसी के उच्चाधिकारियों से वार्ता करेंगे। मौके पर मलखान यादव, कन्हैयालाल, चौ. निरंजन सिंह, रणपाल सिंह, केशाराम, उदल सिंह, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें