फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में मिलेगी प्राइवेट वार्ड की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल में मिलेगी प्राइवेट वार्ड की सुविधा
विज्ञापन

बुलंदशहर। महिला अस्पताल में जल्द प्रसूताओं को निजी क्लीनिक जैसी सुविधाएं मिलने लगेंगी। मैटरनिटी विंग में प्राइवेट वार्ड बनाने की तैयारी तेज हो गई। शासन से आदेश मिलने पर प्रसूताएं प्राइवेट वार्ड का लाभ ले सकेंगी।
महिला अस्पताल में मध्यम वर्ग की महिलाएं सरकारी सुविधा का लाभ उठाने से लगातार वंचित रह रही है। जानकारी के अनुसार महिला अस्पताल में सामान्य वार्ड होने के कारण मध्यम वर्ग इलाज नहीं करा पाता है। सामान्य वार्ड में अत्यधिक बेड होने से मध्यम वर्ग की महिलाएं खुद को असहज महसूस करती हैं। इसी को ध्यान में रखकर शासन ने पूर्व में प्रदेश के सभी महिला अस्पतालों में प्राइवेट वार्ड बनाने के लिए आदेश जारी किए थे। मैटरनिटी विंग में शिफ्ट हुए महिला अस्पताल में अस्पताल प्रशासन प्राइवेट बनाने में जुटा हुआ है। अस्पताल में करीब 10 वार्ड बनाए जाएंगे। जिससे मध्यम वर्ग की महिलाएं अस्पताल में अपना उपचार करा सके।
विज्ञापन


कर्मचारियों की कमी
महिला अस्पताल में काफी समय से चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी चल रही है। प्राइवेट वार्ड के लिए अलग से चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। अस्पताल प्रशासन काफी समय से शासन से चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांग कर रहा है।

मिलेगा फायदा
निजी अस्पतालों में जहां एक दिन के एक हजार रुपये से अधिक चार्ज वसूला जाता है। वहीं, महिला अस्पताल में प्राइवेट वार्ड में महिलाओं से नाम मात्र शुल्क लेकर निजी अस्पताल जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। प्राइवेट वार्ड से मध्यम वर्ग की महिलाओं को काफी फायदा भी मिलेगा और साथ ही सरकारी सुविधाओं का लाभ भी उठा सकेंगी।
विज्ञापन


कोट
महिला अस्पताल में प्राइवेट वार्ड बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। अस्पताल परिसर में 10 से अधिक वार्ड बनाए जाएंगे। शासन से निर्देश मिलने पर और कर्मचारियों की नियुक्ति होने पर प्राइवेट वार्ड का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस सुविधा से मध्यम वर्ग के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। - डॉ. वीना रानी, सीएमएस, महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें