फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय का लाल और सामान्य का सफेद है नया राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंत्योदय का लाल और सामान्य का सफेद है नया राशन कार्ड
विज्ञापन

बुलंदशहर। सरकारी सस्ते राशन की दुकान से जुड़े उपभोक्ताओं के नए राशन कार्ड शासन से जिला आपूर्ति कार्यालय में पहुंच गए हैं। प्रथम चरण में नए राशन कार्ड का वितरण शहरी क्षेत्र में शुरू हो गया है। इसके बाद राशन कार्ड का वितरण ग्रामीण क्षेत्र में किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि जिले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम और अंत्योदय कार्ड धारकों के परिवारों की संख्या 6.50 लाख है। इन सभी को नए राशन कार्ड दिए जाएंगे और शासन से कार्ड कार्यालय में पहुंच गए हैं। नए राशन कार्ड का वितरण शहरी क्षेत्र में शुरू हो गया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में राशन कार्ड का वितरण कार्य जल्द करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड दो रंग के हैं। इनमें अंत्योदय राशन कार्ड लाल रंग है जबकि सामान्य राशन कार्ड का रंग सफेद हैं। शासन का आदेश है कि लाल कार्ड उपभोक्ताओं को निशुल्क मिलेगा, जबकि सामान्य उपभोक्ताओं के लिए सफेद कार्ड के 10 रुपये देने होंगे। बता दें कि सपा के शासनकाल में छपे राशन कार्ड पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो थी। जब प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार बनी तो उसने निर्णय लिया था कि राशन कार्ड पर किसी भी सरकार के मुखिया का फोटो प्रकाशित नहीं होगा। साथ ही शासन ने रसद एवं खाद्य विभाग को बिना किसी सरकार के मुखिया के फोटो रहित नए राशन कार्ड प्रिंट करवाए जाएं। ऐसे कार्ड प्रिंट होकर जिला पूर्ति कार्यालय में पहुंचने के साथ ही उनका वितरण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें