फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं के भुगतान में देरी पर बीसीपीएम पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आशाओं के भुगतान में देरी पर बीसीपीएम पर गिरी गाज
विज्ञापन


बुलंदशहर। स्वास्थ्य योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने वाली आशाओं के भुगतान न करने पर डीएम ने अफसरों को फटकार लगाई है। जिला सलाहकार समिति की बैठक में डीएम ने सीएमओ को आदेश देते हुए संबंधित बीसीपीएम (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रोग्राम मैनेजर) का सात दिनों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक लिंग चयन प्रतिषेध के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। डीएम अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सलाहकार समिति ने 18 नवीनीकरण के आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की, जबकि एक पंजीकरण को निरस्त कराने के आदेश दिए। ब्लॉक स्तर पर आशाओं का भुगतान पोर्टल द्वारा 30 सितंबर तक नहीं किए जाने पर संबंधित ब्लॉक के प्रबंधक व बीसीपीएम का सात दिनों का वेतन काटने के आदेश सीएमओ को दिए। डीएम ने बैठक में सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के आदेश दिए। साथ ही सप्ताहवार कार्यक्रमों की सूची जारी करते हुए ब्लॉक नोडल अफसर चिन्ह्ति करने के आदेश दिए। उक्त अफसर प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। बैठक में सीएमओ डॉ. केएन तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें