फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले की खुदाई के दौरान भरभराकर गिरा मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले की खुदाई के दौरान भरभराकर गिरा मकान
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में नाले की खुदाई के दौरान मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय मकान के उक्त हिस्से में कोई नहीं था। मकान गिरने से पीड़ित परिवार को करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़िता ने एसडीएम को शिकायत देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा द्वितीय में नगर पालिका द्वारा नाला निर्माण कराया जा रहा है। नाला निर्माण के लिए बुधवार को खुदाई चल रही थी। खुदाई के दौरान जेसीबी चालक की लापरवाही से एक मकान की नींव भी जेसीबी ने खोद डाली। जिसके चलते देखते ही देखते मकान व दुकानों का आगे का हिस्सा भरभराकर नाले में गिर गया। हालांकि गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ लोग उक्त स्थान से दूर खड़े हुए थे, जिसके चलते किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। मकान मालिक पीड़िता मंजू सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11:30 बजे जेसीबी से खुदाई चल रही थी। जेसीबी चालक से बार-बार मकान की नींव बचाने के लिए कहा गया, लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया। मंजू सिंह का कहना है कि मकान के आगे के हिस्से के नीचे से मिट्टी खिसकर नाले में गिर गई है। जिससे मकान के शेष हिस्से में भी दरार आ गई है। ऐसे में मकान के गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। पीड़िता मंजू सिंह ने एसडीएम सदर को शिकायत देकर ठेकेदार से मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसडीएम सदर ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें