फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन नहीं आया क्रय केंद्रों पर धान

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन नहीं आया क्रय केंद्रों पर धान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में सरकारी धान की खरीद सोमवार से शुरू हो गई। लेकिन पहले दिन क्रय केंद्रों पर धान नहीं आया। इसका कारण पिछले दिनों हुई बारिश भी है। क्योंकि बारिश ने कटाई और झड़ाई का काम रोक दिया था।
जिले में सरकारी धान की खरीद के लिए सात क्रय केंद्र खोले गए हैं। धान खरीद के लिए विभागीय अफसरों ने पहले ही तैयारी पूरी कर ली थी। सरकारी धान कर रेट 1750 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। सरकारी आदेश के तहत धान उन्हीं किसानों को खरीदा जाएगा। जिन्होंने विभाग में अपना पंजीकरण करवाया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अविनाश चंद सागरवाल ने बताया कि जिले में सरकारी धान की खरीद सोमवार से तहसील स्तर पर खोले गए सात क्रय केंद्रों पर शुरू हो गई है। पहले दिन किसी भी क्रय केंद्र पर धान नहीं पहुंचा। क्रय केंद्रों पर धान न पहुंचने का कारण पिछले दिनों हुई बारिश है। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्र लगातार संचालित रहेेंगे और पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक धान बेचने के लिए मात्र 294 किसानों ने ही विभाग में अपना रजिस्ट्रे्रशन करवाया है।
विज्ञापन


जिले में 250 मीट्रिक धान की होगी सरकारी खरीद
बुलंदशहर। शासन की ओर से जिले में धान खरीद का लक्ष्य मिल गया है। इस लक्ष्य को धान खरीद के लिए निर्धारित की गई सरकारी एजेंसियों को भी आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अविनाश चंद सागरवाल ने बताया कि शासन से जिले में 250 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस लक्ष्य को धान खरीदने वाली तीन सरकारी एजेंसियों को आवंटित कर दिया है। खाद्य निगम को 50, पीसीएफ को 150 और भारतीय खाद्य निगम को 50 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बता दें कि यह लक्ष्य धान खरीद शुरू होने पर आया है। इससे पहले विभागीय अफसरों ने बिना लक्ष्य मिले ही सरकारी धान की खरीद शुरू करवा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें