फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति से ओतप्रोत नारेबाजी करने पर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभक्ति से ओतप्रोत नारेबाजी करने पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में नेशनल हाईवे 91 स्थित खुर्जा रोड पर एक डिग्री कालेज के छात्रों को देशभक्ति से ओतप्रोत नारेबाजी करने पर हत्या की धमकी दी गईं। पीड़ित छात्रों ने सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ एसएसपी दफ्तर पर पहुंच प्रदर्शन किया और एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एनएच 91 स्थित आईपी कालेज के द्वितीय परिसर के दर्जनों छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही एसएसपी को संबोधित ज्ञापन एएसपी प्रमोद कुमार को सौंपा। जिसमें उन्होंने बताया कि कालेज के कुछ छात्र सोमवार को कालेज में ही अभाविप कार्यकर्ताओं के साथ वंदे मातरम और भारत माता की जय का उद्घोष कर रहे थे। इस दौरान पड़ोसी गांव निवासी पांच नामजद व 20-25 अज्ञात आरोपी युवक कालेज परिसर में अंदर घुस आए। आरोपियों ने आते ही देशभक्ति से ओतप्रोत नारेबाजी करने पर नाराजगी जताते हुए विरोध किया। साथ ही भविष्य में इस तरह की नारेबाजी करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से चले गए। इस दौरान अभाविप के भूपेंद्र सिंह, छात्र विकास सिरोही, ओजेश गौड़, मोहित चौधरी, आकाश, अक्षय, हर्षित, विशाल गोयल, आलोक भारद्वाज, दीपक चौधरी, वेद चौधरी, अतुल, दीपक ठाकुर, सौरभ आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट..
- छात्रों ने ज्ञापन सौंपा है। जिसमें वंदे मातरम और भारत माता की जय का उद्घोष करने पर पड़ोसी गांव के कुछ युवकों पर विरोध कर हत्या की धमकी देने का मामला बताया गया है। मामले की फिलहाल जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें