फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत बहादुर है रानी उर्फ शबनम: विमला बाथम

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजाब प्रकरण : बहुत बहादुर है रानी उर्फ शबनम: विमला बाथम
विज्ञापन

बुलंदशहर। तीन तलाक, हलाला और बहु विवाह के खिलाफ आवाज उठाने वाली शबनम से मिलने बुधवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम जिला अस्पताल पहुंचीं। अध्यक्ष ने शबनम के आवाज उठाने की प्रशंसा कर उसे बहादुर बेटी करार दिया। साथ ही प्रदेश सरकार से शीघ्र मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया।
बता दें कि अगौता थाना क्षेत्र के गांव जौलीगढ़ निवासी शबनम पर एक सप्ताह पूर्व तेजाब से हमला हुआ था। हमले में शबनम गंभीर घायल हो गई थीं। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार को पीड़िता शबनम की सुरक्षा के साथ उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश प्रदेश सरकार को दिया था। मंगलवार को पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल प्रशासन ने शबनम को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया था। बुधवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम अस्पताल में भर्ती पीड़िता शबनम से मिलने पहुंची। बताया कि शबनम पर तेजाब डालने वाले दोनों आरोपी जेल में है और उनको कड़ी सजा दिलाई जाएगी। तीन तलाक, हलाला और बहु विवाह का मुद्दा उठाकर शबनम ने बहादुरी का काम किया है। वह बहुत ही बहादुर है। जिस पर कोर्ट ने भी अपना पक्ष रखा है। अब तीन तलाक देने के लिए लोगों को कोर्ट जाना पड़ रहा है। बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार शबनम को प्रदेश सरकार से जल्द ही मुआवजा दिलाया जाएगा। साथ ही जिला अस्पताल में उचित चिकित्सा सुविधा देने के लिए अफसरों को निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना चिकित्सक शबनम का हो रहा जिला अस्पताल में उपचार
बुलंदशहर। जिला अस्पताल में काफी समय से फिजीशियन, सर्जन समेत अन्य चिकित्सकों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की कमी चल रही है। इस दौरान गंभीर बीमारी से अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ तीमारदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को तेजाब पीड़िता शबनम से मिलने पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने अस्पताल प्रशासन से चिकित्सकों के बारे में पूछताछ की तो चौक गई। बताया कि जब अस्पताल में पीड़िता की बीमारी से संबंधित चिकित्सक नहीं है और न ही कोई महिला चिकित्सक अस्पताल में तैनात है। शबनम के उपचार के लिए महिला चिकित्सक की तैनाती के साथ संबंधित चिकित्सक को देखने के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए है। सीएमएस डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि अस्पताल में महिला चिकित्सक न होने पर सीएमओ से एक महिला चिकित्सक की मांग की गई है। साथ ही बीमारी से संबंधित चिकित्सक की भी मांग की गई है। बृहस्पतिवार को खुर्जा से संबंधित बीमारी के चिकित्सक को जांच के लिए बुलाया गया है। इस समय सीएमएस और एक अन्य चिकित्सक शबनम का इलाज कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें