फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतीश को अर्जुन पुरस्कार की सिफारिश से परिजन गदगद

विज्ञापन
विज्ञापन
सतीश को अर्जुन पुरस्कार की सिफारिश से परिजन गदगद
विज्ञापन

बुलंदशहर/चोला। सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव निवासी बॉक्सर सतीश यादव को अर्जुन पुरस्कार की सिफारिश किए जाने के बाद से परिजनों में खुशी का माहौल है। सतीश देश के एक मात्र बॉक्सर हैं जिन्हें अर्जुन पुरस्कार की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव पचौता निवासी सतीश यादव पुत्र किरनपाल यादव ने 17 वें एशियाई खेलों में 91 किग्रा भार वर्ग में देश के लिए सिल्वर मेडल जीता था। सतीश यादव ने 13 अप्रैल को सेशेल्स के खिलाड़ी एग्नेस केड्डी को हराकर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया था। हालांकि फाइनल मुकाबले में सतीश को कजाखस्तान के इवान डिचको ने हराया था। जिसके बाद सतीश यादव को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा था। सतीश यादव वर्तमान में सेना में तैनात हैं और उनकी पोस्टिंग पंजाब प्रांत में है। अब भारत सरकार ने सतीश यादव को अर्जुन पुरस्कार की सिफारिश की है। जिससे परिजनों समेत पूरे जिले में खुशी का माहौल है। सतीश यादव के पिता किरनपाल यादव ने अमर उजाला को बताया कि उनके बेटे ने देश का मान बढ़ाया है। हालांकि उनकी बातों में देश के लिए गोल्ड न जीतने का मलाल भी दिखा। लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई की उनका बेटा भविष्य में देश के लिए सोना लेकर आएगा। सतीश की मां गुड्डी यादव भी अपने बेटे को पुरस्कार पाने की घोषणा सुनकर खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें