फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर अपंजीकृत क्लीनिक किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
छापा मारकर अपंजीकृत क्लीनिक किया सील
विज्ञापन

बुलंदशहर/शिकारपुर। अपंजीकृत क्लीनिक संचालक को एक मरीज का इलाज करना भारी पड़ गया। इलाज के दौरान मरीज की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने डीएम को मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने अपंजीकृत क्लीनिक पर छापा मारकर सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अपंजीकृत संचालकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले में मौसमी बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक होने पर अधिकतर लोग अपंजीकृत क्लीनिक और नर्सिंगहोम में जाने को मजबूर हैं। अगस्त में शिकारपुर निवासी अख्तर खान ने अपने परिवार के एक सदस्य के बीमार होने पर एक अपंजीकृत क्लीनिक में इलाज कराया। आरोप है कि अपंजीकृत चिकित्सक द्वारा मरीज की हालत में सुधार होने की जगह हालत और अधिक बिगड़ गई। इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से की गई। मामले में कार्रवाई न होने पर संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई। एसीएमओ डॉ. राजीव वर्मा ने बताया कि डीएम के आदेश पर क्लीनिक संचालक से दस्तावेज मांगे गए। दस्तावेज न दिखाने पर क्लीनिक को सील कर दिया गया है। साथ ही इसकी रिपोर्ट सीएमओ को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें