फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रेलवे यात्रियों की जेब में होगा जनरल का टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अब रेलवे यात्रियों की जेब में होगा जनरल का टिकट
विज्ञापन

बुलंदशहर। रेलवे स्टेशनों पर लंबी लाइनों में लगकर टिकट लेने के चक्कर में कई बार ट्रेन या तो छूट जाती है या प्लेटफार्म पर दौड़कर पकड़नी पड़ती है। अब रेलवे यात्रियों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए रेलवे ने यूटीएस (अनरिजर्व टिकटिंग सिस्टम) एप लांच किया है। एप से यात्री घर बैठे ही टिकट बुक कर स्टेशन पहुंचकर सीधे ट्रेन में बैठ सकेंगे।
रेलवे यात्रियों को अब जनरल टिकट लेने के लिए लाइन में लगने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। वे अपने स्मार्ट फोन से पेपरलेस जनरल व प्लेटफॉर्म टिकट एप से चंद मिनटों में बुक करा सकेंगे। टिकट बुक कराते समय ध्यान रखना होगा कि एप से एक बार बुक हुआ टिकट निरस्त नहीं होगा।
विज्ञापन


ऐसे काम करेगा एप
यूटीएस ऑन मोबाइल एप का लाभ उठाने के लिए एंड्रायड मोबाइल धारक प्ले स्टोर में जाकर यह एप डाउनलोड कर उपयोगकर्ता को अपने नाम, ई-मेल, मोबाइल नंबर, उम्र का विवरण भरकर आइडी बनानी होगी। इसके बाद टिकट बुक कर सकते हैं। एप के द्वारा टिकट के लिए अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा। एप द्वारा रेलवे टिकट के लिए डेबिट, क्रेडिट कार्ड के साथ पेटीएम द्वारा भुगतान कर सकते है।

पकड़े जाने पर नहीं बना सकते तुरंत टिकट
एप से बने टिकट का मैसेज मोबाइल नंबर पर पहुंचेगा। यही मैसेज टिकट का काम करेगा। एप से स्टेशन से बाहर टिकट बुकिंग की ही सुविधा दी गई है। जिससे टिकट चेकिंग होने पर बिना टिकट पकड़े जाने पर यात्री स्टेशन पर तुरंत टिकट न बना सकें।
विज्ञापन


कोट
रेलवे ने यात्रियों को मोबाइल में जनरल टिकट बुक करने के यूटीएस एप लांच किया है। इस एप में यात्रियों को समय और अनावश्यक समय से बचने के साथ काफी सुविधा मिलेगी। यात्री स्टेशन पहुंचने से पूर्व अपना टिकट बिना किसी परेशानी के बुक कर सकेंगे। - आनंद कुमार, वाणिज्य निरीक्षक हापुड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें