फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने मिल अफसरों को बंधक बनाकर थाने पर धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने मिल अफसरों को बंधक बनाकर थाने पर धरना दिया
विज्ञापन

औरंगाबाद : भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शनिवार को जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पांच किमी की पदयात्रा निकालकर थाने का घेराव करते हुए तीन घंटे तक धरना दिया। वार्ता को आए मिल अफसरों को बंधक बनाकर जमकर खरीखोटी सुनाई। मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर गुस्साए किसान शांत हुए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार दोपहर 12 बजे भाकियू जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान की अगुवाई में सैकड़ों किसान गांव पूठी नसीराबाद स्थित खुटैल फार्म हाउस पर पहुंचे। वहां से किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए औरंगाबाद थाने के लिए पदयात्रा के तौर पर कूच कर दिया। पांच किमी की पदयात्रा तय करके किसान औरंगाबाद थाने के गेट पर आ धमके और धरने पर बैठ गए। प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन यशवीर सिंह, संगठन मंत्री नावेद पठान ने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पदयात्रा की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट, अनामिका शुगर मिल के अफसर और इंस्पेक्टर औरंगाबाद धरनारत किसानों के बीच पहुंचे। भाकियू ने मिल अफसरों को बंधक बनाकर जमकर खरीखोटी सुनाई। मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर गुस्साए किसान शांत हुए। गुड्डू प्रधान ने कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पदाधिकारी जेल भरो आंदोलन के साथ डीएम ऑफिस घेरेंगे। पदयात्रा में पवन लोधी, राजकुमार शर्मा, योगेन्द्र पाठक, अमरपाल लोधी, राजू चौधरी, योगेन्द्र ठाकुर, दयाचंद त्यागी, हरवीर गिरि, प्रहलाद तेवतिया, अजीत सिंह, सुनील लोधी, सोनू धनकड़, चमन गिरि, अवधेश राघव, दिनेश शर्मा, नरेश राघव आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

..............................................
इंस्पेक्टर मुर्दाबाद के नारे लगे
इंस्पेक्टर औरंगाबाद अवनीश कुमार द्वारा एक एसआई को वार्ता पर भेजने से गुस्साए भाकियू के पदाधिकारियोें ने इंस्पेक्टर मुर्दाबाद के नारे लगाए। करीब आधा घंटे बाद इंस्पेक्टर वार्ता के लिए पहुंचे। किसानों ने उन्हें अपने बीच बैठाया तब मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

.....................................
क्या था मामला
25 अगस्त को इंस्पेक्टर औरंगाबाद को ज्ञापन सौंपकर बताया था कि अनामिका शुगर मिल प्रबंधक किसानों को परेशान कर रहा है। सैकड़ों किसानों के फर्जी बांड चल रहे हैं। कागजात मांगकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। जिले के बैंकों में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। गांवों में जेई किसानों पर बिजली चोरी के झूठे मुकदमे दर्ज कराने के साथ जमकर अवैध वसूली की जा रही है।

-----

फोटो कैप्शन - औरंगाबाद में शनिवार को पदयात्रा निकालते भाकियू पदाधिकारी

2- औरंगाबाद थाने पर एसआई से नोंकझोंक करते किसान
3- औरंगाबाद थाने के गेट पर मिल अफसरों को बंधक बनाकर वार्ता करते जिलाध्यक्ष गुडडू प्रधान
.......................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें