अपनों की तरह मॉरिशस के लोगों ने दिया सम्मान: निधि
बुलंदशहर। मॉरिशस के लोग भी अपनों की तरह पेश आते हैं। यदि यह कहें कि मॉरिशस मिनी भारत है, तो यह कम नहीं होगा। मॉरिशस में आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलन में प्रतिभाग करने गई नगर निवासी निधि ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया।
नगर के कोर्ट रोड निवासी निर्देश निधि इतिहास से एम फिल हैं। विश्व हिंदी सम्मेलन में भाग लेने के लिए निधि मॉरिशस गई हुई थी। मॉरिशस से लौटकर निर्देश निधि ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि मॉरिशस के लोगों ने उन्हें इतना प्यार दिया कि लगा ही नहीं कि वह अपने घर से बाहर आई हैं। बताया कि मॉरिशस के भाषा और संस्कृति विभाग की चेयरपर्सन सरिता बूधू और उनके बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर बातचीत हुई। निर्देश निधि ने लोगों से अपील की कि वह अपने देश की संस्कृति को छोड़कर दूसरे देशों की संस्कृति की ओर आकृषित न हों, साथ ही हिंदी बोलने और लिखने में अपनी बेइज्जती न समझें, बल्कि गर्व महसूस करें।