फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ब्रेकडाउन हुई हाइटेंशन लाइन, आधे शहर की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से ब्रेकडाउन हुई एचटी लाइन, आधे शहर की बिजली गुल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में झमाझम बारिश के चलते लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। शुक्रवार को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक आधे शहर की बिजली गुल रही। सुबह के समय बिजली न होने से कई क्षेत्रों में नगर पालिका की पेयजल सप्लाई भी बाधित हो गई। इससे लोगोें को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से धरपा ट्रांसमिशन केंद्र से आ रही 33 केवीए की लाइन ब्रेकडाउन हो गई। लाइन ब्रेक डाउन होने से आधे शहर में बिजली संकट गहरा गया। आलम यह रहा कि इस दौरान हाइडिल कालोनी, टांडा, अनूपशहर अड्डा, बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हाइडिल कालोनी बिजलीघर से जुड़े मोहल्ला टंटान व ऊपरकोट क्षेत्र में लोगों को पेयजल सप्लाई भी नहीं मिल सकी। दोपहर एक बजे तक शेष दोनों बिजलीघरों की सप्लाई चालू करा दी गई थी, जबकि हाइडिल कालोनी बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में शाम पांच बजे के करीब बिजली सप्लाई चालू हुई। हाइटेंशन लाइन ब्रेकडाउन होने के बाद बिजली कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने में काफी समय लगा। कई घंटे मशक्कत करने के बाद कर्मचारियों को सफलता मिली।
विज्ञापन

दो ट्यूबवेलों पर नहीं हैं जनरेटर
नगर क्षेत्र के मोहल्ला टंटान व मनिहारों वाले कुएं के पास बने ट्यूबवेल पर जनरेटर की सुविधा ही नहीं है। शुक्रवार को सुबह के समय बिजली सप्लाई न होने से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। बड़ी संख्या में लोग बिना नहाए ही दफ्तर पहुंचे। शाम करीब पांच बजे बिजली सप्लाई चालू होने के बाद लोगों को पेयजल सप्लाई मिल सकी।
विज्ञापन

कोट-
हाइटेंशन लाइन ब्रेक डाउन होने के चलते लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी। लाइन ठीक कराकर सप्लाई चालू करा दी गई थी। - शोभित कुरील, एसडीओ पावर कॉरपोरेशन
दो ट्यूबवेलों पर जनरेटर नहीं हैं। लोगों की समस्या के निदान के लिए जनरेटरों की व्यवस्था कराई जाएगी। - एके सिंह, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें