अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
शिकारपुर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रुनसी निवासी यज्ञपाल सिंह(55) पुत्र शेर सिंह अपने भतीजे मनजीत पुत्र बालेश्वर के साथ बाइक से किसी काम के सिलसिले में मंगलवार दोपहर को बुलंदशहर जा रहे थे। जब बाइक सवार चाचा-भतीजे सलेमपुर थाना क्षेत्र की मढैया के निकट पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान यज्ञपाल सिंह की मौत हो गई, जबकि मंजीत की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ब्यूरो