फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथिक अस्पतालों में होगा इन्फ्लूयजिंनम दवा का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
होम्योपैथिक अस्पतालों में होगा इंफ्लूयजिंनम दवा का वितरण
विज्ञापन


बुलंदशहर। अब जिले के होम्योपैथिक अस्पतालों में इंफ्लूयजिंनम 1-एम का वितरण कर चेचक, निमोनिया और बुखार का खात्मा किया जाएगा। इस योजना को शासन ने बुलंदशहर मॉडल का नाम दिया है। यह दवा सभी आयु वर्ग के लोगों को फायदा करेगी।
विज्ञापन

होम्योपैथिक निदेशक वीके विमल ने प्रदेश के सभी होम्योपैथिक अस्पतालों को निर्देश जारी कर इन्फ्लूयजिंनम 1-एम का वितरण करने का निर्देश दिया है। साथ ही मुजफ्फरनगर का उदाहरण देकर प्रदेश के सभी जनपदों में अधिक से अधिक लोगों को औषधि का सेवन करने का निर्देश दिया गया है। जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. शेषनाथ राय ने बताया कि जिले में होम्योपैथिक के 20 स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर इंफ्लूयजिंनम 1-एम का वितरण किया जाएगा। इस दवा का सेवन करने से चेचक, निमोनिया और बुखार से जनपदवासियों को राहत मिलेगी। साथ ही बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से भी बचाव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें