फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमान्य स्कूल पर एक लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमान्य स्कूल पर एक लाख का जुर्माना
विज्ञापन


बुलंदशहर। अवैध रूप से बिना मान्यता स्कूल संचालन करने पर एक स्कूल संचालक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डीएम के आदेश पर पहले स्कूल को सीज किया गया था, अब संचालक पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
बिना मान्यता के संचालित स्कूलों पर कार्रवाई करने के लिए अफसरों ने कमर कस ली है। डीएम के आदेश पर शिकारपुर क्षेत्र के गांव दरवेशपुर धामी में बिना मान्यता स्कूल चलता पाए जाने पर पहले तो नोटिस जारी किया था, लेकिन संचालक ने इसके बाद भी स्कूल बंद नहीं किया। जिसके चलते गत दिनों टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कूल को सीज करा दिया था। अब डीएम के आदेश पर बीएसए द्वारा स्कूल प्रबंधक अरविंद चौधरी पुत्र सुरेन्द्र पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बीएसए ने निशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने के बाद कोई स्कूल बिना मान्यता संचालित नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम व खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान द मैक्स वैन पब्लिक स्कूल दरवेशपुर धामी में नर्सरी में 41, एलकेजी में 26, यूकेजी में 36, कक्षा एक में 19, दो में 10, तीन में 24, चार में 8, पांच में 8, छह में 8, सात में 6 बच्चे समेत कुल 178 बच्चे उपस्थित पाए गए। कार्रवाई से बिना मान्यता संचालित हो रहे स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि अवैध स्कूलों को बंद कराने के आदेश दिए गए हैं। किसी भी हाल में अवैध स्कूल नहीं चलने दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अब अमान्य स्कूल बंद करवाने में पुलिस करेगी सहयोग
- जिले में अमान्य स्कूल बंद कराने में अब पुलिस का सहयोग लिया जाएगा। साथ ही डीएम ने स्कूल न बंद करने पर एक लाख रुपये जुर्माना वसूलने के भी निर्देश जारी कर दिए हैं। डीएम के आदेश पर बीएसए ने अमान्य स्कूलों की लिस्ट भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि शासन के आदेश पर विगत दो सालों से जिले में संचालित अमान्य स्कूलों को बंद कराने की प्रक्रिया जारी है। बीएसए कार्यालय के अफसर अमान्य स्कूलों को बंद कराने का कई बार दावा कर चुके हैं। बावजूद इसके स्कूल बंद नहीं हुए और विभागीय अफसरों पर अवैध वसूली जैसे आरोप भी समय-समय पर लगते रहे। अब जाकर अमान्य स्कूल बंद कराने के लिए डीएम अनुज कुमार झा ने बीएसए को सख्त आदेश जारी किए है। साथ ही पुलिस का भी सहयोग लेने की बात कही है। इसके लिए पुलिस अफसरों को पत्र लिखा गया है। बीएसए अंबरीष कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर अमान्य स्कूलों को बंद कराने के लिए अब पुलिस का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने अमान्य स्कूल संचालकों को चेतावनी दी है कि वह तत्काल स्कूल बंद कर दें। अन्यथा चेकिंग के दौरान स्कूल का संचालन मिलने पर एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें