फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों की मदद करेंगे ’आयुष्मान मित्र’

विज्ञापन
विज्ञापन
लाभार्थियों की मदद करेंगे ’आयुष्मान मित्र’
विज्ञापन

- आयुष्मान योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में की जाएगी तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देशभर में गरीबों को पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क कैशलेस इलाज कराने के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान मित्र तैनात होंगे। आयुष्मान मित्र योजना के लाभार्थियों की मदद कर उन्हें इलाज दिलाने का काम करेंगे। इसके लिए शासन ने आयुष्मान मित्रों को प्रशिक्षण देने के लिए आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की योजना के तहत सरकारी और अनुबंधित अस्पतालों में बिना किसी असुविधा के इलाज हो सके, इसके लिए आयुष्मान मित्र की तैनाती की जाएगी। मुख्य कार्य पालक अधिकारी ने पत्र जारी कर जल्द इनकी तैनाती के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान मित्रों के चयन के लिए स्नातक होने के अलावा हिन्दी-अंग्रेजी व स्थानीय भाषा और कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है। इसमें आशा कार्यकर्ता और महिला अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया आयुष्मान मित्रों की तैनाती होने से लाभार्थियों को अस्पताल में इधर-उधर भटकना नहीं होगा। आयुष्मान मित्र गरीब परिवार को यह भी बता देगा कि इलाज पर कुल कितना खर्च आया है। इसके लिए जिले में तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें