फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल स्कूलों में प्रवेश करवाने में फेल हुए अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल स्कूलों में प्रवेश करवाने में फेल हुए अफसर
विज्ञापन

- जिले के 10 स्कूलों में हुए 595 छात्रों के प्रवेश
- कक्षा छह, नौ और 11वीं में किए गए हैं प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में संचालित हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेजों में विभागीय अफसर प्रवेश करवाने में फेल साबित हुए हैं। अभी तक 10 स्कूलों में मात्र 595 छात्रों के ही प्रवेश हो पाए हैं। यह प्रवेश कक्षा छह, नौ और 11वीं में किए गए हैं। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से जिले में 11 मॉडल स्कूलों की सौगात मिली थी।
विज्ञापन

विगत वर्ष 10 मॉडल स्कूल बनकर तैयार हो गए थे, जबकि सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव मंडावरा में बनने वाले स्कूल का अभी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। बनकर तैयार हो चुके इन स्कूलों को विगत वर्ष भी चलाने का प्रयास किया था, लेकिन चल नहीं सके। इस बार प्रदेश सरकार ने इन स्कूलों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का नाम देकर संचालित करने के आदेश जारी किए। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूलों का संचालन करते हुए उनमें प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करवाई। साथ ही शिक्षकों की तैनाती राजकीय इंटर कालेजों से की। कक्षा छह, नौ और 11वीं कक्षा में प्रवेश कराने का काम भी समय पर शुरू हो गया। लेकिन, अब जुलाई माह बीत जाने के बाद भी इन सभी 10 स्कूलों में मात्र 595 प्रवेश ही हो सके हैं। इतना ही नहीं कई स्कूल ऐसे भी हैं, जिनमें कई कक्षाओं में प्रवेश हुए ही नहीं हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया देरी से हुई। शिक्षकों की शासन और विभाग स्तर से तैनाती नहीं होने के कारण प्रवेश प्रक्रिया धीमी रही है। प्रवेश प्रक्रिया जारी है और इच्छुक छात्र अपना प्रवेश सुनिश्चित करवा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें