फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता के साथ दुष्कर्म, जेठ पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता के साथ दुष्कर्म, जेठ पर आरोप
विज्ञापन

- पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब इसकी शिकायत ससुरालीजनों से की तो उन्होंने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों वह अपने मायके गई हुई थी। 18 जुलाई की दोपहर को वह अपनी ससुराल लौटी थी। उस दौरान घर पर उसका जेठ अकेला मौजूद था। पीड़िता ने जब जेठ से अन्य परिजनों के बारे में जानकारी की तो उसने बताया कि सभी लोग किसी काम से बाहर गए हुए हैं। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को पकड़ लिया और दूसरे कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों के लौटने पर सारी घटना बताई तो आरोपी ससुरालीजनों ने जेठ से कुछ कहने के बजाए उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। नगर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें