फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पंचायत घर बनवाने को मिले 17 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचायत घर के लिए मिले 17 लाख
- सांसद और विधायक करेंगे पंचायत घर के लिए गांव का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शासन ने जनपद में एक पंचायत घर बनवाने के लिए 17 लाख का बजट जारी किया है। पंचायत घर बनवाने के लिए सांसद और विधायक गांव का चयन करेंगे। पंचायत घर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के माध्यम से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 951 ग्राम पंचायत हैं। इनमें से 473 ग्राम पंचायतों में पंचायत घर पहले ही बन चुके हैं। जबकि अभी 478 ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जिनमें अभी तक पंचायत घर नहीं हैं। इस बार प्रदेश सरकार ने जिले में पंचायत घर बनवाने के लिए 17 लाख रुपये जारी किए हैं। यह राशि जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को मिली है। जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार से जिले के गांव में पंचायत घर बनवाने के लिए 17 लाख की राशि प्राप्त हुई है। सांसद और विधायकों से ग्राम पंचायत के नाम मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें