दो हजार के नोट ले जा सकेंगे हज यात्री
बुलंदशहर। हज यात्री अपने साथ दो हजार के नोट ले जा सकेंगे। सऊदी सरकार ने दो हजार के नोट पर पाबंदी नहीं लगाई है। वहीं, दूसरी ओर हवाई यात्रा की सूचना सभी हज यात्रियों को एसएमएस से जारी कर दी गई है। जिला हज ट्रेनिंग सेंटर के प्रभारी हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि हज पर जाने वाले यात्री अपने साथ दो हजार का नोट ले जा सकते हैं। सऊदी अरब सरकार ने दो हजार के नोट पर पाबंदी नहीं लगाई है। हज कमेटी आफ इंडिया ने रिजर्व बैंक से वार्ता कर इस संबंध में गाइड लाइन जारी कर बताया है कि सऊदी सरकार ने दो हजार रुपये के नोट पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। कुरैशी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने दिल्ली एयरपोर्ट से जाने वाले आजमीन-ए-हज की फ्लाइट कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसकी सूचना उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से पहुंचा दी गई है। अधिक जानकारी के लिए जिले की हज हेल्प लाइन नंबर 9412503151 और 9219133333 पर संपर्क कर सकते हैं। ब्यूरो