फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन विद्युत लाइन के गिरने से आंगनवाड़ी कार्यकत्री की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटी लाइन की चपेट में आकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत
विज्ञापन

- मृतका के परिजनों व ग्रामीणों ने तहसील गेट के सामने शव रखकर लगाया जाम
- एसडीएम ने मुआवजे का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया
डिबाई/दानपुर। तहसील क्षेत्र के गावं सतवरा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मंगलवार को पैंतीस वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पावर कारपोरेशन व प्रशासन के खिलाफ मृतका के शव को तहसील गेट के सामने रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम उमाशंकर ने पीड़ित को विद्युत विभाग से एक लाख की नगद धनराशी प्रदान की तथा चार लाख रूपये का चेक जांच उपरांत दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए, वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
ब्लाक दानपुर क्षेत्र के गांव सतवरा निवासी विनय पाल सिंह आईटीबीपी में जवान थे। इनकी पत्नी राजबाला गांव में आंगनबाड़ी तथा बीएलओ का कार्य देखती है। राजबाला सुबह साढ़े सात बजे अपने बच्चों को प्राथमिक स्कूल में छोड़ने के उपरांत दुकान से सामन लेकर घर जा रही थी। इसी दौरान ग्यारह हजार की हाईटेंशन का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर महिला की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे के तहसील गेट के सामने टेक्टर-ट्राली से मार्ग अवरूद्ध कर जाम लगा दिया तथा विद्युत विभाग व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि एक माह पूर्व असगरी व तीन वर्ष पूर्व राम भजन की जर्जर बिजली तार टूटने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के एसडीओ मनोज कुमार ने गांव के जर्जर तारों को जल्द बदलवाने का आश्वसान दिया।
एसडीएम उमाशंकर ने बताया कि मृतका के परिजनों को राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना के तहत शासन से मुआवजा राशी दिलाने का आश्वासन दिया है।
दानपुर ब्लाक की मुख्य सेविका नीलम सिंह ने बताया कि उन्होनें डीपीओं को अवगत करा दिया है। जो भी शासन से विभागीय मदद होगी पीड़ित परिवार को कराई जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें