फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा का बजट नौ करोड़ से बढ़कर हुआ 9.16 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा के बजट में 16 लाख की हुई बढ़ोत्तरी
विज्ञापन

- नौ करोड़ से बढ़कर हुआ 9.16 करोड़ का बजट
- शासन ने जिले में मनरेगा को गति देने के लिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। केंद्र सरकार ने जिले में मनरेगा के बजट में 16 लाख की बढ़ोत्तरी की है। पहले यह बजट नौ करोड़ था जिसे बढ़ाकर 9.16 करोड़ कर दिया है। बजट बढ़ने के बाद मनरेगा मजदूरों को काम देने के लिए अफसर रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत गांव दर गांव श्रमिकों के कार्ड बनाए जाते हैं। योजना के तहत उनसे कार्य करवाया जाता है, जिसकी एवज में उन्हें मेहनताना भी दिया जाता है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से जिलेवार बजट जारी किया जाता है। इस बार केंद्र सरकार ने पहले नौ करोड़ का बजट जारी किया था। मगर, अब इस बजट को केंद्र सरकार ने बढ़ाकर 9.16 करोड़ कर दिया है। साथ ही जिला प्रशासन को आदेश दिए हैं कि जिले में मनरेगा को गति दी जाए और अधिक से अधिक श्रमिकों के कार्ड बनवाकर उन्हें काम दिया जाए। ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक सर्वेश चंद ने बताया कि केंद्र सरकार ने जिले में मनरेगा का बजट नौ करोड़ से बढ़ाकर 9.16 करोड़ कर दिया है। शासनादेश पर जिले में मनरेगा के काम को गति देने के लिए अफसरों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें