फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 14 पात्रों के बनेंगे मुख्यमंत्री आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 14 गरीबों को मिलेगी छत
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1.20 लाख से होगा निर्माण
- दैवीय आपदा से पीड़ित हैं सभी पात्र
- जिले में मिले थे 21 पात्र, सात के पहले बन चुके हैं आवास
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले में 14 पात्रों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर मिलेंगे। प्रत्येक आवास के निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की राशि मिलेगी। पात्रों की लिस्ट जिला प्रशासन की ओर से शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने आवास विहीन मुसहर और बंटागिया जाति के साथ कालाजार पीड़ित एवं दैवीय आपदा से पीड़ितों के आवास बनवाने के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरूआत की है। शासन के आदेश पर इस योजना के पात्रों की जिला प्रशासन की ओर से जब तलाश की गई तो जनपद में मुसहर और बंटागिया जाति के साथ कालाजार पीड़ित एक भी पात्र नहीं मिला। जबकि दैवीय आपदा से पीड़ित 21 पात्र सामने आए। जांच करने पर पता चला कि सात पात्रों ने योजना शुरू होने से पहले ही अपने आवास बनवा लिए हैं। इसलिए योजना में सिर्फ 14 पात्रों को ही शामिल किया गया। चयनित पात्रों के नाम जिला प्रशासन ने शासन को भेज दिए हैं। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक सर्वेश चंद ने बताया कि दैवीय आपदा से पीड़ित पात्रों का चयन कर आवास बनवाने के लिए शासन को सूची भेज दी गई है। इन सभी पात्रों को आवास बनवाने के लिए शासन की ओर से 1.20 लाख रुपये मिलेंगे। जनपद में मुसहर, बंटागिया जाति और कालाजार पीड़ित कोई पात्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें